राशिफल
मिथुन और कन्या राशि को मिलेगा पारिवारिक जीवन का सुख, जानिए मेष से मीन सभी 12 राशियों का भविष्यफल

राशिफल का आकंलन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से किया जाता है. बुधवार, 20 मार्च का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा और राशि अनुसार क्या उपाय करें. जानिए
20 मार्च 2024 को बुधवार का दिन रहेगा और फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी. इस दिन पुष्य नक्षत्र और आश्लेषा नक्षत्र रहेगा. आज बुधवार को अतिगण्ड और सुकर्मा योग रहेगा. चंद्रमा का संचार कर्क राशि पर रहेगा. बुधवार 20 मार्च को दोपहर 12:34 से 02:04 तक राहुकाल रहेगा.
ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, आज मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. कन्या राशि वालों के लिए जीविकी क्षेत्र में प्रगति होगी. धनु राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें. वहीं मीन राशि वालों का दिन बढ़िया रहेगा. आज बुधवार 20 मार्च का दिन मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं –
मेष राशि –
पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं. पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा. यात्रा देशाटन से बचें. बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी. उपाय- गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं.
वृषभ राशि –
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे. दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे. भाई-बहन का प्यार मिलेगा. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.
मिथुन राशि –
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी और नए संबंध बनेंगे. उपाय- मछलियों को आटा डालें.
कर्क राशि –
भावुकता में नियंत्रण रखें. छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाएं, ताकि पारिवारिक सुख, सहयोग प्राप्त होता रहे. आर्थिक मामलों में आशातीत प्रगति होगी. उपाय- भगवान शिव के दर्शन करें.
सिंह राशि –
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन मन अशांत रहेगा. किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है. संयम से काम लें. उपाय- पक्षियों को दाना डालें.
कन्या राशि –
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी. शासन सत्ता का सहयोग रहेगा. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा. किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा. उपाय- गणेश जी के दर्शन करें.
तुला राशि –
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी. रिश्तों में मजबूती आएगी. जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी. पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी. उपाय- हनुमान जी के दर्शन करें.
वृश्चिक राशि –
भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा. धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा. रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी. शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है. नए संबंध बनेंगे. उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
धनु राशि –
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे व्यावसायिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो. आर्थिक मामलों में प्रगति होगी. उपाय- भगवान शिव के दर्शन करें.
मकर राशि –
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. उपाय- संकट मोचन का पाठ करें.
कुम्भ राशि –
सामाजिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं. स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें. किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है. जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा. उपाय- कन्या को भोजन कराएं.
मीन राशि –
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा श्रम सार्थक होगा. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. व्यावसायिक प्रयासों में सफलता मिलेगी. उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.
[banner id="1202"]
