महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में बीजेपी के लिए मुसीबत बने धैर्यशील पाटिल, इस्तीफा देने के बाद शरद पवार से की मुलाकात

महाराष्ट्र में बीजेपी पर लोकसभा चुनाव से पहले मुसीबत टूटती दिख रही है. धैर्यशील पाटील ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि बीते दिन पाटील शरद पवार से भी मिले थे. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही एनसीपी शरद चंद्र पवार में शामिल हो सकते हैं.

मराठी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब बीजेपी ने महाराष्ट्र लोकसभा की पहली कैंडिडेट लिस्ट जारी की थी तो माढा सीट से रणजीत सिंह नाइक निंबालकर को चुनावी मैदान में उतारने कै फैसला लिया गया था. चर्चा है कि मोहिते पाटील बीजेपी के इस निर्णय से खासा नाराज हैं. माना जा रहा है कि वह एनसीपी (शरदचंद्र पवार) में शामिल हो सकते हैं और उन्हें शरद पवार पसंद की सीट से टिकट दे सकते हैं.

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button