महाराष्ट्र

हनीट्रैप में फंसा डॉकयार्ड का स्टाफ, हुस्न के चक्कर में लगा दी देश की सुरक्षा में सेंध, युद्धपोतों-पनडुब्बियों के 25 स्केच लीक

महाराष्ट्र एटीएस ने हाल ही में पाकिस्तानी इंटेलिजेंस को भारत की खुफिया जानकारी देने के आरोप में कल्पेश बाइकर को गिरफ्तार किया था. कल्पेश पिछले कई महीनों से पाकिस्तानी लड़की के संपर्क में था. कल्पेश पर कथित तौर पर भारत की खुफिया जानकारी लीक करने का आरोप लगा है. नवी मुंबई एटीएस ने कल्पेश को मझगांव डॉकयार्ड से गिरफ्तार किया था. वहीं, अब एटीएस की पूछताछ में कल्पेश ने बेहद चौकाने वाला खुलासा किया है. उसके इस खुलासे से ATS भी सकते में है.

कप्लेश ने दुश्मन देश से देश की सुरक्षा में लगी युद्धपोतों और पनडुब्बियों से जुड़ी ऐसी जानकारी साझा की है, जो हमारे वीर सैनिकों की सुरक्षा के लिए आपात स्थिति में खतरा हो सकता है इसलिए कल्पेश की कस्टडी 5 दिन के लिए यानी 19 मार्च तक बढ़ा दी गई है. कल्पेश मझगांव डॉकयार्ड का कर्मचारी है. वह यहां स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर के पद पर काम करता था. कल्पेश की 2019 में मझगांव डॉकयार्ड में मरम्मत और उन्नयन के लिए कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी के तौर पर ज्वाइनिंग हुई थी. हर साल उसका कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू होते रहा.

युद्धपोतों और पनडुब्बियों के 25 स्केच लीक
कल्पेश ने पाकिस्तानी खुफिया संचालकों यानी (पीआईओ) के साथ आईएनएस उदयगिरी सहित युद्धपोतों, पनडुब्बियों के 25 स्केच उन्हें उपलब्ध करवाए हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है. उदयगिरी सहित और कौन कौन सी पनडुब्बी और युद्धपोत के स्केच कल्पेश ने साझा किए हैं, उसकी जानकारी जुटाई जा रही है. इसके साथ ही ये स्केच उसने कैसे हासिल किए? क्या उसके साथ कोई और शामिल है, उसकी भी जांच की जा रही है.

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button