राष्ट्रीय

AAP का बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन आज, ITO से डीडीयू मार्ग जाने के रास्ते बंद

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली आबकारी मामले में 21 मार्च की रात ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को बीजेपी हेडक्वार्टर सहित देशव्यापी प्रोटेस्ट का ऐलान किया. आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस प्रोटेस्ट में इंडिया गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों से भी शामिल होने की अपील की है.

सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी की ओर से प्रोटेस्ट की अपील को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने AAP ऑफिस जाने के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं. सुरक्षा पहलुओं के मद्देनजर पुलिस ने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग की ओर जाने वाले रास्ते पर दिल्ली पुलिस ने चारों तरफ से बैरिकेट्स भी लगा दिए हैं.

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button