स्पोर्ट्स

युजवेंद्र चहल ने गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी से ज़बरदस्ती छीना बल्ला, विडियो क्लिप आई सामने

आईपीएल 2024 का 24वां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. इस मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन का वीडियो सामने आया है, जिसमें युजवेंद्र चहल जीटी प्लेयर के साथ अजीब हरकतें करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद जीटी प्लेयर ने युजवेंद्र के बाल पकड़ लिए. जानिए उसके बाद क्या हुआ.

जीटी प्लेयर ने क्यों पकड़े युजवेंद्र चहल के बाल?
यदि आप किसी को परेशान करेंगे तो वह इंसान आपके साथ क्या करेगा? युजवेंद्र चहल के साथ बिल्कुल यही हुआ. दरअसल मोहित शर्मा, संदीप शर्मा और राहुल तेवतिया आपस में बात कर रहे थे. इसके बाद युजवेंद्र चहल की एंट्री होती है. युजवेंद्र आते ही राहुल का बल्ला निकालने लगते हैं और बल्ला घुमाना शुरू कर देते हैं. राहुल तेवतिया इस हरकत से परेशान हो जाते हैं. इसके बाद राहुल युजवेंद्र के बाल पकड़ लेते हैं. फिर वहां सभी लोग हंसने लगते हैं.

दरअसल ये एक फनी वीडियो है, जिसे गुजरात टाइटंस के सोशल मीडिया पेज ने शेयर किया है. इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. यहां देखें वह मजेदार वीडियो.

 

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button