महाराष्ट्र

महायुति गठबंधन में फाइनल हुआ फॉर्मूला, जानें- BJP कितने सीटों पर लड़ेगी चुनाव?

महाराष्ट्र में महायुति में सीटों का बंटवारा हो गया है. 28 मार्च को महायुति सीटों के बंटवारे का ऐलान करेगी. कुल लोकसभा की 48 सीटों में से संभावित सीट शेयरिंग फॉर्मूला भी सामने आ गया है. बीजेपी महाराष्ट्र में 28, शिवसेना शिंदे 14, एनसीपी अजित पवार पांच और राष्ट्रीय समाज पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ेगी. वहीं अगर एमएनएस को सीट दी गई तो शिवसेना शिंदे या बीजेपी की एक सीट कम होगी.

बीजेपी किन सीटों पर लड़ेगी चुनाव?
1. नागपुर
2. भंडारा-गोंदिया
3. गढचिरौली-चिमूर
4. चंद्रपुर
5. अकोला,
6. अमरावती से नवनीत राणा
7. नांदेड
8. लातूर
9. सोलापुर
10. माढा
11. सांगली
12. सातारा
13. नंदूरबार
14. जलगांव
15. जालना
16. अहमद नगर
17. बीड
18. पुणे
19. धुले
20. दिंडोरी
21. भिवंडी
22. उत्तर मुंबई
23. उत्तर मध्य मुंबई
24. उत्तर पूर्व मुंबई
25. दक्षिण मुंबई
26. रत्नागिरी-सिंधुदूर्ग
27. उत्तर मुंबई
28. रावेर

शिवसेना शिंदे को कौन-सी सीटें मिलीं?
1. रामटेक
2. बुलढाणा
3. यवतमाल-वाशिम
4. हिंगोली
5. कोल्हापुर
6. हांथकलंगणे
7. छत्रपति शंभाजीनगर
8. मावल
9. शिर्डी,
10. पालघर
11. कल्याण
12. ठाणे,
13. दक्षिण मध्य मुंबई
14. उत्तर पश्चिम

NCP अजित पवार इन सीटों पर लड़ सकती है चुनाव
1. रायगढ
2. बारामती
3. शिरूर
4. नाशिक
5. धाराशिव

राष्ट्रीय समाज पार्टी कहां से लड़ेगी चुनाव?
1.परभणी

इनमें से बीजेपी ने 23 सीटों पर उम्मीदवार फाइनल किए हैं. अभी मुंबई उत्तर मध्य, दक्षिण मुंबई , शिरडी, रत्नागिरी सिंधुदुर्ग और सातारा सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने बाकी है. राज ठाकरे की एमएनएस इस गठबंधन में आती है तो दक्षिण मुंबई या शिर्डी में से एक सीट दी जा सकती है. अगर एमएनएस को सीट दी गई तो शिंदे शिवसेना या बीजेपी की एक सीट कम होगी.

बीजेपी ने किसे कहां से दिया टिकट?

बीजेपी के 23 उम्मीदवारों में नितिन गडकरी (नागपुर), सुधीर मुनगंटीवार (चंद्रपुर), हिना गावित (नंदुरबार), सुभाष भामरे (धुले), स्मिता वाघ (जलगांव), रक्षा खडसे (रावेर), अनुप धोत्रे (अकोला), रामदास तड़स ( वर्धा), प्रतापराव चिखलियाकर (नांदेड़), रावसाहेब दानवे (जालना), भारती पवार (दिंडोशी), कपिल पाटिल (भिवंडी), पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर), मिहिर कोटेचा (मुंबई उत्तर पूर्व), मुरलीधर मोहोल (पुणे), सुजय विखे -पाटिल (अहमदनगर), पंकजा मुंडे (बीड), सुधाकर श्रंगारे (लातूर), रणजीतसिंह नाइक निंबालकर (माधा) और संजयकाका पाटिल (सांगली), सुनील मेंढे (भंडारा-गोंदिया),  अशोक नेते  (गढ़चिरौली-चेंबूर एसटी), राम सातपुते को सोलापुर से टिकट दिया है.

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button