महाराष्ट्र

नेशनल स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा उत्तर भारतीय स्नेह मिलन का आयोजन

मुंबई। नेशनल स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनएसएआई) ने रविवार को देर शाम अंधेरी ( पूर्व ) के न्यू. नागरदास रोड स्थित वासुदेव चैंबर्स में उत्तर भारतीय स्नेह मिलन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर भारतीय समाज के लोगों के बीच आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देना था। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व भाजपा मुंबई के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन उत्तर भारतीय समाज को एकता और आपसी सहयोग का संदेश देता है। उन्होंने कहा, “जब हम एक रहेंगे, तो हर कठिन परिस्थिति का सामना कर सकते हैं। लेकिन आपसी मतभेद समाज के लिए हानिकारक हो सकते हैं।”कार्यक्रम के दौरान उत्तर भारतीय समाज की कुछ विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया। नेशनल स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और कार्यक्रम आयोजक प्रमोद श्यामाचरण पांडेय ने इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आपसी जुड़ाव और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर पारंपरिक स्वदेशी भोज (बाटी-चोखा) का भी आयोजन किया गया, जिसे सभी ने बड़े उत्साह से सराहा। इस अवसर पर स्थानीय विधायक मुरजी पटेल ‘काका’, पूर्व उपमहापौर राजेश शर्मा, पत्रकार आदित्य दुबे, पूर्व नगरसेवक पंकज यादव, पूर्व नगरसेवक सुरेंद्र दुबे, डॉ. मनोज दुबे, उमेश दुबे, एड. संदीप शुक्ला, भाजपा, मुंबई उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, रमेश मिश्रा, कैलाशनाथ पाठक, गंगाराम विश्वकर्मा, एड. रविकांत शुक्ला, गंगाराम विश्वकर्मा, उत्तम पाण्डेय, राजू राठोड, किशोर यदुवंशी, दिनेश सिंह, एसआर यादव, उत्तम पाण्डेय,सुभाष दुबे, बाबा तिवारी और शीतला प्रसाद सरोज सहित बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button