महाराष्ट्र

अमित शाह से मिले MNS प्रमुख राज ठाकरे, क्या NDA में होंगे शामिल?

राज ठाकरे सोमवार को दिल्ली पहुंचे थे. इसके बाद मंगलवार की सुबह ठाकरे से बीजेपी के नेता विनोद तावड़े ने मुलाकात की. माना जा रहा है कि राज ठाकरे और अमित शाह ने सीट शेयरिंग पर चर्चा की. अगर इस मुलाकात के बाद चीजें सही रहीं तो राज ठाकरे किसी भी समय गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं. गठबंधन फॉर्मूले के तहत राज ठाकरे की पार्टी को एक से दो सीटें मिल सकती हैं. सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र की महायुति राज ठाकरे की छवि को उद्धव ठाकरे की काट मानती है. राज ठाकरे बाला साहेब ठाकरे के भतीजे हैं.

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button