Entertainment
चंडीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी ने काटा किरण खेर का टिकट, इनको बनाया उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बुधवार (10 अप्रैल) को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने चंडीगढ़ से अभिनेत्री किरण खेर का टिकट काट दिया है. उनकी जगह संजय टंडन (Sanjay Tandon) को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है. टंडन चंडीगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष हैं.
किरण खेर का टिकट कटने को लेकर कुछ समय पहले ही संकेत मिल गए थे. 4 मार्च को चंडीगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर जब खेर से सवाल किया गया तो वो इसे टालती नजर आईं.
किरण खेर ने पहली बार 2014 में इस सीट से बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की थी. 2019 में भी किरण खेर ने इस सीट से जीत दर्ज की. अब पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है.
[banner id="1202"]



