राष्ट्रीय
तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मिलकर भावुक हुए पंजाब सीएम भगवंत मान, कही ये बड़ी बात

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार (15 अप्रैल) को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात की. इसके बाद मान भावुक नजर आए. भगवंत मान ने कहा कि दो मुख्यमंत्री को आतंकवादी की तरह मिलवाया. ये तानाशाही की हद है.
भगवंत मान ने कहा, ”आधे घंटे तक मुलाकात थी, जैसे ही बैठा दिल को काफी दुख हुआ. जो हार्ड कोर अपराधी होते हैं, उन जैसी सुविधा भी केजरीवाल को नहीं मिल रहा है. शीशे के पार फोन पर बात करवाई, शीशा भी गंदा था, शक्ल भी नजर नहीं आ रहा था. केजरीवाल कट्टर ईमानदार हैं और उनसे ऐसा व्यवहार किया जा रहा है.”
[banner id="1202"]



