महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में द्वितीय चरण के लिए चुनावी मैदान में इतने उम्मीदवार, आठ सीटों पर इस दिन होगी वोटिंग, पढे पूरी खबर

दूसरे चरण में कितने उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है इसकी फाइनल तस्वीर अब सामने आ चुकी है. महाराष्ट्र में दूसरे चरण के लिए आठ सीटों पर वोट डाले जाएंगे. एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र की आठ लोकसभा सीटों के लिए कुल 204 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा.

उन्होंने बताया कि सोमवार को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख थी. 299 वैध नामांकन थे. उन्होंने कहा, इनमें से 204 बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी में मैदान में हैं.

एक अधिकारी ने बताया कि परभणी में सात उम्मीदवारों ने अपना नामांकन फॉर्म वापस ले लिया, जिससे 34 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं. उन्होंने बताया कि सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार महादेव जानकर, जो राष्ट्रीय समाज पक्ष के अध्यक्ष भी हैं, को ‘सीटी’ चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है.

जानकर का मुकाबला शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय जाधव और पंजाबराव दख (वंचित बहुजन अघाड़ी) से होगा. हिंगोली में 15 निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के बाद कुल 33 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. मुख्य मुकाबला एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिव सेना के बाबूराव कदम और शिवसेना (यूबीटी) के नागेश पाटिल आष्टीकर के बीच होगा.

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button