राशिफल 15 अप्रैल: जानिए अपना आज का राशिफल

वृषभ राशि: आज आप कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं. योजनाएं सही दिशा में बने इस बात का ख्याल रखें. व्यापार में सामान्य लाभ मिलेगा. घर परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा. छात्रों को आज पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है.
शुभ अंक-2
शुभ रंग-भूरा
मिथुन राशि: आज आपको कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी. व्यापार में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है. आपको अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा. पारिवारिक विवादों के कारण मानसिक चिंता लगी रहेगी. आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें.
शुभ अंक-8
शुभ रंग-नीला
कर्क राशि: कार्यक्षेत्र में आपको आने वाले समय में धैर्य और संयम से काम लेना होगा. आज व्यापार में किए गए प्रयास सफल होंगे. आपको अपने साझेदारों से सावधान रहने की आवश्यकता है. आप अपनी गोपनीय बातें किसी के आगे व्यक्त ना करें.
शुभ अंक-2
शुभ रंग- हल्का पीला
सिंह राशि: आज कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें. आपको अपने कार्यों के प्रति एकाग्रता बनाए रखना होगा. आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी.
शुभ अंक-5
शुभ रंग-हरा
कन्या राशि: आज कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा. मानसिक रूप से काफी थका हुआ महसूस करेंगे. व्यापार में कोई बड़ा निवेश न करें, हानि होने की संभावना है. स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी हो सकती है. खुद का ध्यान रखें.
शुभ अंक-8
शुभ रंग-क्रीम
तुला राशि: आज का दिन कार्यक्षेत्र में मिलाजुला साबित रहेगा. व्यापार में पारिवारिक स्थितियों के कारण तनावपूर्ण माहौल रहेगा. आपके मन में बहुत सी बातों को लेकर चिंताएं लगी रहेंगी. आप बेचैनी का अनुभव करेंगे. वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है.
शुभ अंक-1
शुभ रंग-भूरा
वृश्चिक राशि: कार्यक्षेत्र में आप किसी विवाद में फंस सकते हैं. दूसरे के बहकावे में आकर कोई भी कदम ना उठाएं. आप अपनी सूझबूझ से निर्णय लें. व्यापार में आपके द्वारा की गई मेहनत का फल आज आपको प्राप्त होगा. पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी.
शुभ अंक-2
शुभ रंग- नारंगी
धनु राशि: कार्यक्षेत्र में आज किसी उच्च अधिकारी से विवाद हो सकता है. क्रोध और वाणी पर संयम रखें. व्यापार में आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, इसलिए आप किसी बात को लेकर किसी से ना उलझें. घर-परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा.
शुभ अंक-4
शुभ रंग- बैंगनी
मकर राशि: कार्यक्षेत्र में आज लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा. व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ मिलेगा. आप किसी से उपहार प्राप्त कर सकते हैं, जिसकी वजह से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा.
शुभ अंक-5
शुभ रंग-नीला
कुम्भ राशि: कार्यक्षेत्र में धैर्य और संयम से काम लेना होगा. आज का समय चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. व्यापार में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. माता की सेहत की चिंता लगी रहेगी, परंतु नियमित देख-रेख से उनकी सेहत में सुधार आएगा.
शुभ अंक- 3
शुभ रंग-क्रीम
मीन राशि- आज कार्यक्षेत्र में आपका दिन बहुत ही संघर्षपूर्ण रहने वाला है. समझदारी से काम लेने की जरूरत है. आपको अपनी सेहत पर खास ध्यान देना होगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.
शुभ अंक- 8
शुभ रंग-ग्रे
